• June 4, 2026 9:57 pm
Share More

नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आतंकवाद, घुसपैठ और वामपंथी उग्रवाद को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त न करने की सरकार की नीति आगे भी जारी रहेगी और केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि सीआईएसएफ बड़े औद्योगिक और आर्थिक प्रतिष्‍ठानों की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा। श्री शाह ने यह भी कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में सीआईएसएफ की महत्‍वपूर्ण भूमिका है और यह देश की अर्थव्‍यवस्‍था को पचास खरब डॉलर का बनाने की दिशा में अपना योगदान जारी रखेगा। श्री शाह ने आज हैदराबाद में हकीमपेट में राष्‍ट्रीय औद्योगिक और सुरक्षा अकादमी में सीआईएसएफ के 54वें स्‍थापना दिवस समारोह में यह बात कही।

गृहमंत्री ने कहा कि अत्‍याधुनिक तकनीक की बदौलत सीआईएसएफ कई तरीकों से देश के महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों की सुरक्षा कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण जम्‍मू- कश्‍मीर में आतंकवाद तथा उत्‍तर-पूर्व में घुसपैठ और वामपंथी उग्रवाद में पिछले कुछ वर्षों में काफी कमी आई है


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *