• June 5, 2026 6:31 pm

आंतकी संगठन नहीं है हमास, आजादी के लिए कर रहा संघर्ष: तुर्की के राष्ट्रपति

Share More

अक्टूबर 26 2023 ! इजराइल और हमास के बीच जंग छिड़ी हुई है. इस जंग से इजराइल और गाजा में तबाही मची हुई है. इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने हमास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

राष्ट्रपति एर्दोआन ने हमास का समर्थन करते हुए कहा कि हमास कोई आतंकी संगठन नहीं, बल्कि हमास आजादी के लिए जंग लड़ रहा है, वो अपनी जमीन और लोगों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है. राष्ट्रपति एर्दोआन ने ये बात संसद में अपने भाषण के दौरान कही. इसके साथ उन्होंने इजराइल हमास की जंग को फौरन रोकने का आग्रह भी किया.

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के इस बायन को लेकर इजराइल ने भी जवाब दिया है. इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि एर्दोआन के बयान सच नहीं बदलेगा.

उन्होंने कहा कि हमास का आतंक पूरी दुनिया ने देखा है. आपको बता दें कि दुनिया के कई बड़े देशों का कहना है कि हमास वैसा ही आतंकी संगठन है जैसे अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे दूसरे संगठन हैं.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *