• June 6, 2026 4:21 pm

“परनीत कौर” को हरसिमरत बादल ने दी बधाई, पढ़ें क्या है मामला

Share More

17 अप्रैल 2023 |  मानसा जिले की बेटी परनीत कौर ने इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर बनकर पूरे मानसा जिले के साथ-साथ पंजाब और अपने माता-पिता का नाम रोशन  किया है। इस बारे  फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने परनीत कौर को बधाई दी

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,” बेटियां घर और आंगन की शान हैं और आजकल बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के बराबर काम करके घर, परिवार और देश की शान बढ़ा रही हैं…यह बड़े गर्व की बात है कि मानसा जिले की बेटी डॉ. परनीत कौर की इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में असिस्टेंट कमांडेंट मेडिकल के पद पर भर्ती हुई हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं डॉ.परनीत कौर, उसके शिक्षकों और माता-पिता को मुबारकबाद देते हुए डॉ.परनीत के रोशन भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं भेंट करती हूं।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *