अक्टूबर 20 2023 ! इजराइल-हमास जंग में अमेरिका लगातार हमास का विरोध कर रहा है.
हाल ही में जो बाइडेन ने कहा कि नफरत किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है. हम इजराइल की हमास के खिलाफ मदद करते रहेंगे. हमास ने निर्दोष लोगों को मारा है. वहीं हमास इजराइल के कई ठिकानों पर हमला कर सकता है.
जुमे के दिन अल अक्सा मस्जिद में हिंसा भड़कने की आशंका है. इजराइल ने आशंका जताई है कि नमाज के बाद हिंसा हो सकती है. हमास इजराइल के खिलाफ बड़े हमले करने का प्लान बना रहा है.
हमास ने अपील की है कि अल-अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे. जंग में अमेरिका ने एंट्री हो गई है. अमेरिका ने यमन की तरफ से दागी गई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
