• June 5, 2026 1:58 am

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल की एयरस्ट्राइक, गाजा में सौ से ज्यादा हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

Share More

अक्टूबर 20 2023 ! इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि इजरायली सेना ने शुक्रवार रात भर गाजा पट्टी में सौ से अधिक ठिकानों पर हमला किया. सेना के बयान के अनुसार, सुरंग शाफ्ट, गोदामों, मुख्यालयों के साथ-साथ गाजा शहर के जबल्या पड़ोस में एक मस्जिद को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल हमास के लिए किया गया था.

इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर रात भर हमला किया. इजरायली ड्रोन ने इजरायल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे संदिग्ध को मार गिराया.

इजरायल और सऊदी अरब का दौरा करने के बाद यूके के पीएम ऋषि सुनक इजरायल हमास के युद्ध स्थिति पर क्षेत्रीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए आज मिस्र की यात्रा करेंगे. यूके PMO ने कहा कि चर्चा में ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्षेत्रीय तनाव से बचने और नागरिक जीवन के अनावश्यक नुकसान को रोकने की मुद्दों पर जोर देंगे.

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि वो दक्षिणी लेबनान के पास सीमावर्ती शहर किर्यत शमोना के निवासियों को हटा रहा है, क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है. आपको बता दें कि किर्यत शमोना की आबादी 20,000 से अधिक है और ये दक्षिणी लेबनान से लगभग 2 किमी (1 मील) दूर है.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                            


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *