• June 9, 2026 12:07 am

हवलदार ने माइक लेकर बोली शुरू कराई- 50 हजार से 77 हजार तक पहुंची बोली

Share More

11 अप्रैल2022 | भोपाल के हनुमानगंज इलाके में मंगलवार को कबाड़ गाड़ियों की नीलामी की गई। माइक लिए हवलदार ने माइक से नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। उनके ऐलान करते ही लोगों रे बोली लगाना शुरू कर दिया। बोली 50 हजार रुपए से शुरू हुई और धीरे-धीरे यह 77 हजार रुपए तक पहुंच गई। पुलिस ने हनुमानगंज थाने में जब्त वाहनों को करीब 77 हजार रुपए में नीलाम कर दिया। नियमानुसार 13 से ज्यादा वाहनों को नीलाम किया गया। Adcp रामस्नेही मिश्रा और acp समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस तरह होती है नीलामी

पुलिस थाने में अपराध में संलिप्त वाहनों से लेकर जब्ती तक के वाहन रहते हैं। इसके लिए न्यायालीन प्रक्रिया से वाहनों को डिस्पोल किया जाता है। जिन वाहनों को कोई क्लाम नहीं करता है और उनका न्यायालय से भी निराकरण हो चुका होता है, तो उन्हें नीलाम कर दिया जाता है।

कबाड़ में जाते हैं सभी वाहन

पुलिस थाने से नीलम हुए लगभग सभी वाहन कबाड़ में ही जाते हैं। न्यायालीन प्रक्रिया के कारण यह वाहन सालों तक पुलिस स्टेशन के परिसर में खुले में पड़े रहते हैं। इसके कारण यह वाहन उपयोग के लायक नहीं बचते हैं। इसी कारण यह कबाड़ के लायक ही बचते हैं।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *