• June 6, 2026 12:34 am

Herbal Tea For Sleep: उड़ गई है रातों की नींद, तो 5 तरह की हर्बल टी से पाएं इस समस्या से आराम

ByPrompt Times

Aug 22, 2024
Share More

“करवटें बदलते रहे सारी रात हम…” क्या आपका हाल भी कुछ ऐसा है? अगर हां तो आपको बता दें कि नींद पूरी न होने के कारण आपकी सेहत पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नींद की कमी की वजह से आप अलगे दिन थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए हम कुछ ऐसी चाय (Herbal Tea For Sleep) के बारे में जानेंगे जो इस परेशानी को दूर कर सकती हैं।

 

Herbal Tea for Better Sleep: दिनभर काम की टेंशन, खराब डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी का असर हमारी नींद पर भी पड़ता है। ये सभी फैक्टर्स आपकी नींद को प्रभावित करते हैं और यही वजह है कि आजकल लोगों को रात को सोने में परेशानी होती है। या तो देर से नींद आती है या नींद तो आती है, लेकिन बार-बार टूटती रहती है। इस समस्या से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो आपको सोने से पहले कुछ खास तरह की चाय (Best Herbal Teas for Insomnia) पीनी चाहिए। ये चाय आपको सुकून भरी नींद लेने में मदद करते हैं।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी पीने से रात को अच्छी नींद आती है। ये कैमोमाइल के फूलों से बनाई जाती है, जिसकी सफेद पत्तियां होती हैं। इस चाय में एपिगेनिन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो नींद न आने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट एंग्जायटी और तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

दालचीनी की चाय

दालचीनी में फाइबर पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आपको बता दें कि अगर पाचन बेहतर नहीं होता, तो नींद भी बिगड़ सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने से बेहतर नींद आती है। साथ ही, गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है।

पेपरमिंट की चाय

पेपरमिंट की चाय पीना पीने से आपको रात को बेहतर नींद आती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसे पीने से दिमाग भी शांत होता है, जिससे आपकी नींद में खलल नहीं पड़ता।

लैवेंडर की चाय

लैवेंडर तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे पीने से आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है। इसलिए इससे बनी चाय पीने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है। लैवेंडर के इसी गुण की वजह से इसका इस्तेमाल एरोमाथेरेपी में भी किया जाता है। इसका स्प्रे कमरे या तकिए पर लगाकर सोने से भी अच्छी नींद आती है।

लेमन बाम की चाय

लेमन बाम मिंट फैमिली से आता है। इसे पीने से नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है, जिसके कारण तनाव और एंग्जायटी की समस्या से आराम मिलता है। बॉडी रिलैक्स होने पर नींद अच्छी आती है। साथ ही, बार-बार नींद टूटने की समस्या भी कम होती है।

 

SOURCE –  JAGRAN

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *