• June 8, 2026 2:44 pm

तेज रफ्तार दुध टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर भागा

Share More

दिनांक 20 मई 2022|जयपुर में तेज रफ्तार दुध टैंकर ने शुक्रवार सुबह बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भांकरोटा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में आसलपुर जोबनेर निवासी रूपनारायण (40) पुत्र रामेश्वर कुमावत की मौत हो गई। सुबह करीब पौने सात बजे वह बाइक से भांकरोटा पावर हाऊस के सामने से जा रहा था। इसी दौरान अजमेर से जयपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार दुध टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर टैंकर छोड़कर ड्राइवर वहां से भाग निकला।

टक्कर से बाइक सवार रूपनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआवना किया। पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस की मदद से शव हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने ट्रैंकर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

source;दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *