• May 14, 2024 2:21 pm

सिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू की वीराना हुई दूर

By

Nov 25, 2020
सिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू की वीराना हुई दूर

अनगड़ा : प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात पर्यटन स्थल में सोमवार को ग्रामीण भारती सेवा संस्था का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्वामी भवेशानंद जी महाराज सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम मोहराबदी रांची व विशिष्ट अतिथि संतोष बेदिया, शिवशंकर बेदिया, राज किशोर प्रसाद समाजसेवी बालेश्वर बेदिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के आयोजित होने से इलाके में फिर से कमसे कम रौनक लौटी। वरना कोरोना लॉकडाउन लगने के बाद से ही इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर वीरानी सी छायी हुई थी। यहां तक कि लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद भी वहां पर्यटकों के आने का सिलसिला पहले के मुकाबले बहुत कम हो गया था। इस वजह से आज के आयोजन से आस पास के लोगों को भी फिर से अपने इलाके में रौनक लौटने का एहसास भी हुआ।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के पास भीड़ से आनंद आगत अतिथियों का झारखंडी परम्परा के अनुसार ढोल , मांदर एवं स्वागत गीत के साथ भव्य स्वागत किया गया।रात्रि पाठशाला के बच्चों द्वारा अतिथियों को हस्तशिल्प भेट किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण भारती सेवा संस्था की गतिविधि की जानकारी दी गयी। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जबकि संचालन अनंत कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए स्वामी भवेशानंद जी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनो का भारत बनाने के लिए गाँव के नौजवानों को आगे आना होगा।इसके लिए जरूरी है कि गाँव के लोगों शिक्षित एंव जागरूक बने। विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया ने कहा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था के द्वारा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, व स्वच्छता के क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। जिसका श्रेय ग्रामीण भारती सेवा संस्था को जाता है। जो काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में संस्था के द्वारा संचालित माईलडीह एंव बेंती के रात्रि पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष बेदिया, जगदीश भोगता, सोमरा बेदिया, कुमार सुभम, महेंद्र, उत्तम, बिश्राम, खुशबू, कृष्णा उपेन्द्र बेदिया, गणेश भोगता, मन्नू कुमार बेदिया, , बाबूराम बेदिया, प्रीतम, पंकज, किसन, मोहिनी, आकांशा एवं समस्त ग्रामीण भारती सेवा संस्था के सदस्यो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्वामी भवेशानंद जी महाराज सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम मोहराबदी रांची व विशिष्ट अतिथि संतोष बेदिया, शिवशंकर बेदिया, राज किशोर प्रसाद समाजसेवी बालेश्वर बेदिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के आयोजित होने से इलाके में फिर से कमसे कम रौनक लौटी। वरना कोरोना लॉकडाउन लगने के बाद से ही इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर वीरानी सी छायी हुई थी। यहां तक कि लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद भी वहां पर्यटकों के आने का सिलसिला पहले के मुकाबले बहुत कम हो गया था। इस वजह से आज के आयोजन से आस पास के लोगों को भी फिर से अपने इलाके में रौनक लौटने का एहसास भी हुआ।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के पास भीड़ से आनंद आगत अतिथियों का झारखंडी परम्परा के अनुसार ढोल , मांदर एवं स्वागत गीत के साथ भव्य स्वागत किया गया।रात्रि पाठशाला के बच्चों द्वारा अतिथियों को हस्तशिल्प भेट किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीण भारती सेवा संस्था की गतिविधि की जानकारी दी गयी। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जबकि संचालन अनंत कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए स्वामी भवेशानंद जी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनो का भारत बनाने के लिए गाँव के नौजवानों को आगे आना होगा।इसके लिए जरूरी है कि गाँव के लोगों शिक्षित एंव जागरूक बने। विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया ने कहा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था के द्वारा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, व स्वच्छता के क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। जिसका श्रेय ग्रामीण भारती सेवा संस्था को जाता है। जो काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में संस्था के द्वारा संचालित माईलडीह एंव बेंती के रात्रि पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष बेदिया, जगदीश भोगता, सोमरा बेदिया, कुमार सुभम, महेंद्र, उत्तम, बिश्राम, खुशबू, कृष्णा उपेन्द्र बेदिया, गणेश भोगता, मन्नू कुमार बेदिया, , बाबूराम बेदिया, प्रीतम, पंकज, किसन, मोहिनी, आकांशा एवं समस्त ग्रामीण भारती सेवा संस्था के सदस्यो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *