• June 10, 2026 8:53 am

‘मैं डरी हुईं हूं..’, सुपरपावर अमेरिका की उपराष्ट्रपति को किस बात का डर?

Share More

18जनवरी 2024
‘किसी भी जंग को जीतने के दो तरीके होते हैं, या तो आपके सामने कोई प्रतिद्वंदी ना हो, या फिर आपको आने वाले भविष्य का डर हो. डर ही हमें शक्ति देता है कि हम अपने आने वाले भविष्य की कल्पना करते हैं और फिर उसे बदलने की कोशिश करते हैं.’ यह कहना है अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का.

अमेरिका में इसी साल आम चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर सियासत काफी गर्म हैं. जल्द ही अमेरिका की जनता उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने वाली है. चुनावों को लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक बयान दिया है जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है. अपने बयान में हैरिस ने कहा कि वह बहुत डरी हुईं हैं. लेकिन क्या है उनके डर कि वजह चलिए जानते हैं.

क्यों डरी हैं कमला हैरिस

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कहना है कि वह इस बात से बेहद डरी हुई हैं कि डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी हो सकती है. कमला हैरिस ने डेमोक्रेट पार्टी के समर्थकों से अपील की कि सभी को एकजुट होने की जरूरत है. कमला हैरिस का यह बयान आयोवा कॉकस के नतीजे घोषित होने के बाद आया है, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर बेड़ पर लेटकर आराम नहीं करते उसी तरह यह डर भी कायम रहना चाहिए की आने वाले भविष्य में देश का क्या होगा. मैं इस बात से बेहद डरी हुईं हूं कि डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी न हो जाए. यह अमेरिकन डिमोक्रेसी के लिए सही नहीं होगा. हम सभी को डरना चाहिए, इस वजह से मैं देशभर में घूम-घूमकर पार्टी के लिए प्रचार कर रही हूं.

ओबामा भी जता चुके हैं डर

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इकलौती नहीं हैं जिन्होंने यह बात कही है. इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने भी डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका राष्ट्रपति चुने जाने की संभावनाओं को डरावना बताया था. उनका कहना था कि एक पूर्व राष्ट्रपति जिन्हें दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा, जिनके खिलाफ 91 आपराधिक मामले चल रहे हैं, वह अमेरिका में लोकतंत्र के लिए खतरा हैं. जब डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच फिर से टकराव के आसार बन रहे हैं तो ऐसे में डेमोक्रेट पार्टी की कमला हैरिस से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.

स्रोत:- ” TV9 भारतवर्ष ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *