• June 7, 2026 10:24 am

आनलाइन में यदि दिक्कत हो तो युवा आफलाइन भी जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम

Share More

06  दिसंबर 2022 |  जिला मतदाता जागरूकता अभियान कार्यशाला के समन्वयक जिला नोडल अधिकारी डा.तरुण धर दीवान ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत महसूस हो रही हो तो आफलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं। दोनों ही प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं है।

जिले के सभी महाविद्यालय के स्वीप अधिकारियों की बैठक शासकीय ई राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई जिसमें 40 महाविद्यालय के प्रतिनिधि प्राध्यापक स्वीप अधिकारी उपस्थित रहे। एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यशाला के समन्वयक जिला नोडल अधिकारी डॉ.तरुण धर दीवान रहे। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत एवं बिलासपुर एसडीएम श्रीकांत वर्मा रहे।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल एवं नायब तहसीलदार ओपी चंद्रवंशी रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत वर्मा ने अधिक से अधिक कॉलेज में पढ़ने वाले 18 साल हो चुके एवं 17 साल के हो चुके विद्यार्थियों को भी मतदाता बनने एवं आवेदन भरकर कर भविष्य के मतदाता बनने हेतु प्रेरित करने की बात कहीं तथा 17 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे इस जागरूकता अभियान से जुड़ सकते हैं एवं मतदाता बनने हेतु आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध करा सकते है।
इस प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से समझाया अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में सिखा साथ में उन्होंने प्रश्न पूछकर भी मतदाताओं को जोड़ने के समय आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जाना कॉलेज के प्राचार्य डा. ज्योति रानी सिंह ने विश्वविद्यालय एवं कालेज से आए हुए सभी स्वीप अधिकारियों को सुचारु रुप से अधिक से अधिक युवा मतदाता जुड़े इसके लिए कार्य करने के लिए कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत ने आए हुए सभी स्वीप अधिकारियों को गंभीरता से त्रुटि रहित नाम जोड़ने और मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक उत्साह से करने की अपील भी की गई।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *