रोजाना सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्वे पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसे खाना लाभकारी माना जाता है। सेब के इन्हीं फायदों की वजह से अंग्रेजी की कहावत ‘An apple a day keeps the doctor away’ काफी मशहूर है। आइए जानते हैं रोजान सेब खाने (Apples Health Benefits) के फायदे।
- सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- रोजाना इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
- यह दिल को हेल्दी रखने के साथ ही बीपी भी कंट्रोल करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर सेब कई समस्याओं में असरदार माना जाता है। ‘An apple a day keeps the doctor away’- हम सभी ने यह कहावत तो सुनी ही होगी, जिसका मतलब है कि रोजाना एक सेब खाने से आपको कभी डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि रोजाना एक सेब खाने से सेहत को अनगिनत फायदे (health Benefits Of Apple) मिलते हैं। आइए जानते हैं पोषण का पावरहाउस कहे जाने वाले सेब के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में-
गट हेल्थ को बेहतर करे
सेब आपकी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी खासी मात्रा में पेक्टिन और क्वेरसेटिन पाए जाते हैं, जो प्री-बायोटिक्स के रूप में काम करते हैं औरगट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
SOURCE – JAGRAN
