1 मई 2023 ! स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों (SBI Recruitment 2023) पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों (SBI Recruitment) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. SBI Bharti 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है और 19 मई, 2023 को समाप्त होगी. इस भर्ती (SBI Recruitment 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 217 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें.
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं.
सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”
