30 दिसंबर 2022 | पंजाब में आर.पी.जी. हमले के बाद लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस मामले को लेकर लुधियाना रेंज के आई.जी. डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर पंजाब स्तर पर धमकियां मिल रही हैं जिसको लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि सभी थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई असामाजिक तत्व देखे या उसके बारे में कोई संदेह हो तो तुरन्त इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा को लेकर सख्त प्रबंध किए गए हैं। आई.जी. रेंज लुधियाना ने कहा कि इस संबंध में एक हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी किया जा चुका है।
सोर्स :-” पंजाब केसरी”