• June 7, 2026 6:01 pm

पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग आज, बड़े फैसलों पर लग सकती है मोहर

Share More

21 फ़रवरी 2023 | मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक आज 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी, जिसमें पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की तारीखें तय होने की संभावना है। सूत्रों अनुसार बजट सत्र 3 मार्च से शुरू हो सकता है।

इस बीच 10 हजार कर्मचारी पक्के करने के एजेंडे, सरकारी चॉपर के पायलटों के कार्यकाल 3 साल बढ़ाए जाने और ट्रांसपोर्ट नीति और लेबर पॉलिसी पर भी मोहर लग सकती है। साथ ही पंजाब की जेलों में बंद केदियों की रिहाई की फाइल पर भी मोहर लग सकती है। इसके अलावा पंजाब के कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *