• May 17, 2024 5:45 am

रूस के खिलाफ वोटिंग से भारत दूर, यूक्रेन की मंत्री ने भारत को दी ये सलाह

11 अप्रैल 2023 | उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों, सैन्य अनुबंधों और राजनीतिक बातचीत में विविधता लाने में व्यावहारिक होना चाहिए। प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी की लोकतंत्र, संवाद और विविधता की नीति और ‘युद्ध का युग नहीं’ और रणनीतिक अनुप्रयोग वास्तव में महत्वपूर्ण है। 24 फरवरी, 2022 को रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेन के किसी मंत्री की भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्रा के दौरान झापरोवा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मुलाकात करेंगी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिश्री से भी मुलाकात करेंगी।

कौन हैं एमीन झापरोवा

बता दें कि झापरोवा का जन्म 5 मई 1983 को हुआ था। वह वर्तमान में 39 साल की है। राजनीति में आने से पहले झापरोवा बतौर पत्रकार काम करती थीं। उन्हें अंग्रेजी, क्रीमियन तातार, टर्किश समेत कई भाषाओं का ज्ञान है। बता दें कि जब वह बतौर पत्रकार क्रीमिया में काम करती थीं। उस दौरान साल 2014 में रूसी सेना द्वारा क्रीमिया पर हमला कर उसपर कब्जा कर लिया गया ता। वर्तमान में भी क्रीमिया रूस के कब्जे में है। पिछले साल 2022 में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। तभी से एमिन झापरोव रूस को कोस रही हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *