• May 5, 2024 1:30 am

छत्तीसगढ़ को ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड’-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी

22 अक्टूबर 2021 |  बायोफ्यूल के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी द्वारा ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड‘ से नवाजा गया है। यह अवार्ड बायोफ्यूल के आउटस्टैंडिंग रिन्युएबल एनर्जी जेनरेशन प्रोजेक्ट केटेगरी में दिया गया है।

दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खूबा ने छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेव्हलपमेंट अथार्टी (सीबीडीए) के सीईओ सुमीत सरकार को अवार्ड और स्मृति चिन्ह सौंपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए अपरंपरागत ऊर्जा के नवीन विकल्पों को प्रोत्साहित कर रही हैं। इस दिशा में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल डेव्हलपमेंट अथार्टी द्वारा राज्य में बायोफ्यूल के क्षेत्र में अधिशेष अनाज से एथेनॉल उत्पादन संयंत्र की स्थापना, बायो-जेट एविएशन फ्यूल के निर्माण में सहयोग और जैव ईंधन के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य जैसे काम किए जा रहे हैं।

Source :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *