• May 10, 2024 2:22 pm

विश्व के कई देशों में फंसे अपनों को बचाने के लिए भारत ने चलाए हैं कई बड़े ऑपरेशन, सुरक्षित हुई है देश वापसी

ByADMIN

Apr 24, 2023 ##operations, ##Return

24 अप्रैल 2023 ! दुनिया के किसी भी देश में जब कभी आपदाएं आती है तो भारत अपनों को बचाने के लिए पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। दूसरे देशों में रह रहे भारतीयों को वहां से निकालने का भारत का एक लंबा इतिहास रहा है। हाल ही के समय में रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के समय में भी यह देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरू होते ही जहां दुनिया के कई देश अपने नागरिकों की परवाह नहीं की वहीं, भारत ने अपने एक-एक नागरिक को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाला।

वर्तामान में पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित देश सूड़ान में स्थिति नाजूक होने के बाद भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अपने वायुसेना और नौसेना को कमान सौंप दिया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारतीय वायु सेना के दो विमान को सऊदी अरब के जेद्दाह में स्टैंडबाय पर तैनात किया गया है, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान पहुंच गया है।

सोर्स :– ” जागरण ”   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *