31 अगस्त 2022 | भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत जापान ओपन सुपर 750 सीरीज के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। जबकि अनुभवी साइना नेहवाल और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन पहले ही दौरे हारकर बाहर हो गए। वहीं, एचएस प्रणय रिटायर हर्ट हो गए।
श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर-5 को हराया
दुनिया के 12वें नंबर खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी ली जी जिया को हराते हुए चौकाया। भारतीय स्टार ने मलेशियाई खिलाड़ी को 37 मिनट में सीधे गेम में 22-20, 23-21 से परास्त कर दिया। यह श्रीकांत की जिया पर चार मुकाबलों में पहली जीत है।
विमेन सिंगल्स के मुकाबले में अनुभवी शटलर साइना नेहवाल को मेजबान देश की अकाने यामागुची ने 21-9, 21-17 से हराया।
निशिमोतो से पहली बार हारे लक्ष्य
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन को वर्ल्ड नंबर-21 केंटा निशिमोतो ने 21-18, 14-21, 13-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे छह मिनट तक चला। लक्ष्य इस जापानी खिलाड़ी से पहली बार हारे हैं। दोनों दो बार आमने-सामने हो चुके हैं।
अर्जुन-ध्रुव कपिला की जोड़ी भी बाहर
विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर विश्व रैंकिंग में 26वें नंबर पर पहुंची एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला जोड़ी कोरिया के चोई सोल ग्यू और किम वॉन हो से 21-19, 21-23, 15-21 से हार गई। वहीं, जूही देवांगन और वेंकट गौरव प्रसाद की मिश्रित युगल जोड़ी को केवल 23 मिनट में चीनी के झेंग सी वेई और हुआंग या किओंग की शीर्ष वरीय जोड़ी से 11-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”
