• June 8, 2026 2:02 am

भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा और गायत्री ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Share More

नई दिल्ली,17 मार्च।   बैडमिंटन में भारतीय महिला डबल्स की जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बृहस्पतिवार को बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आश्चर्यजनक जीत दर्ज की। कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता ट्रीसा और गायत्री ने विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी युकि फुकुशिमा और सयाका हिरोता को एक रोमांचक मुकाबले में 21-14, 24-22 से हराया। विश्व की 17 नंबर की भारतीय जोड़़ी का अगला मुकाबला चीन की जोड़ी ली वेन मी और ल्यू शुआन शुआन से होगा। वहीं पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणॉय को एंथनी गिनतिंग से हार का सामना करना पड़ा। जबकि किदांबी श्रीकांत को कोदाई नाराओका ने हराया। पिछले वर्ष फाइनल में जगह बनाने वाले लक्ष्यसेन को एंडर्स एंटोनसेन ने हराया।

(वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *