• June 8, 2026 11:24 am

इंडिगो का यात्री बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, उड़ान के दौरान धूम्रपान करता पकड़ा गया आरोपी

Share More

18 मार्च 2023 |  बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो के एक यात्री को शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है। यह घटना असम से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में हुई है।

शौचालय में कर रहा था धूम्रपान

बेंगलुरु एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शहरी चौधरी के रूप में हुई है और उसने 6E 716 इंडिगो फ्लाइट में असम से बेंगलुरु की यात्रा के दौरान यह अपराध किया। इस व्यक्ति ने उस दौरान धूम्रपान किया, जब फ्लाइट हवा में थी, उसने अपने साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया है। फ्लाइट के चालक दल ने शौचालय में गंध देखी और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

घटना के तुरंत बाद आरोपी की पहचान करने के लिए जांच की गई और आरोपी की पहचान कर ली गई। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे की है। एयरपोर्ट पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले मार्च के शुरुआती हफ्ते में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। उस दौरान कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट में एक 24 वर्षीय महिला को शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया था। उन्हें बेंगलुरु आने पर गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

आरोपी को मिली जमानत

10 मार्च को लंदन-मुंबई उड़ान संख्या एआई130 के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया एक अमेरिकी यात्री को भी मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। भारतीय मूल का व्यक्ति, जिसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है, उसे अंधेरी की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 20,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई। इस राशि को जमा करने के बाद उसे रिहा कर दिया जाएगा।

सोर्स :– ” जागरण ”   

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *