• June 7, 2026 2:04 pm

मीडिया कर्मियों के लिए सूचना केंद्र में 4 और 5 मई को लगेगा महंगाई राहत कैंप

Share More

1 मई 2023 ! राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत जोधपुर शहर के समस्त पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने अभिनव पहल की है।

इसके अंतर्गत सूचना केंद्र में 4 और 5 मई को महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत विशेष शिविर लगाकर इनके परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

महंगाई राहत कैंप-2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज

महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार द्वारा कुल 10 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ,जिसके अंतर्गत इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना (500 रु. के गैस सिलेण्डर हेतु) के लिए एलपीजी आईडी नम्बर, मुख्यमन्त्री निःशुल्क बिजली योजना (100 यूनिट प्रतिमाह तक फ्री घरेलू बिजली हेतु) के लिए बिल पर अंकित कनेक्शन नम्बर और जनाधार कार्ड,मुख्यमन्त्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना (2000 यूनिट प्रतिमाह तक फ्री कृषि बिजली हेतु) के लिए बिल पर अंकित कनेक्शन नम्बर और जनाधार कार्ड, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेज योजना (प्रतिमाह राशन के साथ फ्री फूड पैकेट हेतु) के लिए जनाधार कार्ड,इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना (साल में अब 125 दिन के रोजगार हेतु) के लिए जनाधार कार्ड, मुख्यमन्त्री ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा के अन्तर्गत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने पर 25 अतिरिक्त कार्यदिवस तथा कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार हेतु) के लिए जॉबकार्ड नम्बर, जनाधार कार्ड,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (न्यूनतम 1000 रु. प्रतिमाह व 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि हेतु) के लिए जनाधार कार्ड, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना (2 दुधारु गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रु. का बीमा हेतु) के लिए जनाधार कार्ड, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये के बीमा हेतु) के लिए जनाधार कार्ड,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (स्वास्थ्य बीमा कवर राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये के बीमा हेतु) के लिए जनाधार कार्ड की आवश्यकता रहेगी।

सोर्स :“खास खबर” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *