• June 10, 2026 6:32 am

सीधी भर्ती की परीक्षाओं में इंटरव्यू सिस्टम खत्म, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Share More

11 अप्रैल2022 | राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के लिए सरकार ने नए नियम तय कर दिए हैं। प्रदेश में अब पटवारी, क्लर्क, वीडीओ जैसे पदों पर एक ही परीक्षा से सिलेक्शन होंगे। एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट से मेरिट के आधार पर इन पदों पर भर्ती होगी।

मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला हुआ है। अब राजस्थान में एसएससी की तर्ज पर समान पात्रता परीक्षा होगी। यह परीक्षा एसएससी की तर्ज पर होंगी।

एक जैसी पात्रता वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब एक ही पात्रता परीक्षा होगी। ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी की भर्ती के लिए अब अलग अलग परीक्षा की जगह अब एक ही समान पात्रता परीक्षा होगी। इसी एक परीक्षा से अब इन पदों पर भर्ती होगी।

केंद्र सरकार में स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) की तर्ज पर इन भर्तियों को किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 बनाने को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *