• June 8, 2026 8:06 am

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया

ByPrompt Times

Aug 30, 2020
देश के समस्त किसान संघो द्वारा दिनांक 08 दिसम्बर 2020 को एक दिवसीय "भारत बंद" का आहवान
Share More

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर एवं प्रभारी महामंत्री ( संगठन ) चंद्रशेखर शुक्ला ने की पुष्टि –

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के अधिकृत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह – छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर प्रदेश के उद्योगपतियों – अधिकारियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है – क्योंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तीन तीन लोग दावा कर रहे हैं कि वे ही अध्यक्ष हैं | 
संजय सिंह- राकेश बैस और दीपक दुबे अपने आप को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बताते हैं
– इस संबंध में जब हमने पूरी जानकारी एकत्रित की तो स्पष्ट हुआ कि प्रदेश में इंटक के अधिकृत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह हैं, जिनकी नियुक्ति कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी के द्वारा की गई है
– इसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेश कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने पत्र के माध्यम से की है
– जब हमने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह से बात की तो उन्होंने सप्रमाण संपूर्ण जानकारी के माध्यम से हमें बताया कि उनकी शिकायत पर जांजगीर
-चांपा में दीपक दुबे के खिलाफ धारा 419 , 468 और 469 के तहत 20 अगस्त 2020 को जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
–   इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मैं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक नई दिल्ली का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रदेश अध्यक्ष हूं और शासन द्वारा गठित क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन की सलाहकार समिति में बतौर सदस्य मनोनीत हूं जिसकी पुष्टि के लिए उन्होंने भारत के राज पत्र संख्या 1031, दिनांक 21 फरवरी 2014 की प्रति प्रस्तुत की है
-उन्होंने बताया कि वह भारत सरकार श्रम मंत्रालय के केंद्रीय सलाहकार समिति में इंटक के राष्ट्रीय सचिव की हैसियत से भी सदस्य हैं और उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में कार्यालय हेतु कमरा आवंटित किया गया है
-संजय सिंह ने बताया की राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का केंद्रीय एवं प्रशासनिक कार्यालय श्रमिक केंद्र, 4 भाई वीर सिंह मार्ग नई दिल्ली मैं स्थित है इसके अलावा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का कोई भी प्रशासनिक कार्यालय नहीं है
– इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी हैं जो अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं भूतपूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं
-संजय सिंह ने बताया कि 17 मार्च  2019 को रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों से निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय सचिव बिहार इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, यूथ इंटक के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय गाबा, श्रम मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक सतनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय की उपस्थिति में डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी को इंटर का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था एवं छत्तीसगढ़ इंटक के राज्य कार्यसमिति की बैठक में सामान्य सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा संजय सिंह को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया
– संजय सिंह के अनुसार संस्था की वैधानिकता से संबंधित किसी भी प्रकार का वाद किसी भी न्यायालय में लंबित नहीं है – उन्होंने बताया की राकेश बैस – दीपक दुबे – अशोक चौधरी – स्वामीनाथ जयसवाल – टिकेंद्र ठाकुर – गोपाल कृष्ण त्रिपाठी – संजय तिवारी – अमित मिश्रा रजनीश सेठ – ललित मिश्रा – राकेश मिश्रा – के सूरज – भवानी सिंह मरकाम – दिनेश यादव एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा हमारी संस्था के वैधानिक दस्तावेजों का छल पूर्वक, कूट रचना कर संघ को हानि एवं स्वयं लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कृत्य के अलावा अन्य संज्ञेय अपराध के लिए उपरोक्त सभी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाना में 17 जून 2020 को शिकायत कर जुर्म दर्ज करने की मांग की गई है –


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *