• April 27, 2024 3:11 pm

IPL 2020 : इस सीजन ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

ByPrompt Times

Sep 26, 2020
IPL 2020 : इस सीजन ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। मैच में चौको और छक्कों की बरसात हो रही है। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बड़े-बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। आईपीएल के सीजन में अगर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की चर्चा ना हो तो उसके साथ यह अन्याय माना जाएगा। आईपीएल में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। 12 साल के सफर के दौरान बल्लेबाजों ने नए नए आंकड़े छुए हैं। आइये इसी क्रम में नजर डालते हैं आईपीएल के टॉप स्कोरर पर।

गौतम गंभीर :

दिलल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। गौतम गंभीर केकेआर और दिल्ली की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह 154 मैचों की 152 में पारियों में 4217 रन अपने खाते में शामिल कर चुके हैं। वह 35 अर्धशतक लगा चुके हैं। 123.8 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।

रॉबिन उथप्पा :

आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए रॉबिन उथप्पा खेल चुके हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने मामले में उथप्पा नौवे स्थान पर है। उन्होंने 178 मैचों की 171 पारियों में 28.57 की औसत से 4416 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक है।

एबी डीविलियर्स :

क्रिकेट से संन्यास ले चुके एबी डीविलियर्स सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें स्थान पर है। उन्होंने आईपीएल में 156 मुकाबलों में 4474 रन बनाए हैं। एबी के नाम 3 शतक और 34 अर्धशतक भी हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन है।

महेंद्र सिंह धोनी :

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी सातेवें स्थान पर है। उन्होंने अबतक 193 मुकाबलों की 173 पारियों में 42.16 की औसत से 4476 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं। धोनी का स्ट्राइक रेट 137.19 है।

क्रिस गेल :

इस लिस्ट में क्रिस गेल छठे स्थान पर है। गेल ने क्रिस गेल 125 मुकाबलों में 4484 रन है। उनके नाम 6 शतक भी हैं। गेल का सर्वाधिक स्कोर 175 का है। गेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं।

शिखर धवन :

शिखर धवन का नाम पांचवे स्थान पर है। उन्होंने 161 मुकाबलों में 33.19 की औसत से 4614 रन बनाए हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। धवन अब तक 527 चौके लगा चुके हैं। उनके नाम 37 अर्धशतक भी शामिल है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं।

डेविड वॉर्नर :

डेविड वॉर्नर की बात करें तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर है। उन्होंने 127 मुकाबलों में 42.83 की औसत से 4712 रन बनाए हैं और इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 142.13 का रहा। वॉर्नर के नाम चार शतक और 44 अर्धशतक है।

रोहित शर्मा :

इस सूची में रोहित शर्मा का नाम तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 190 मैचों की 185 पारियों में 4990 रन अपने नाम कर चुके हैं। 131.02 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले रोहित 13 सीज़न में 37 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। 31.86 का औसत रखने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन है।

सुरेश रैना :

चेन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके सुरेश रैना इस सूची में दूसरे स्थान पर है। आईपीएल के 193 मैचों की 189 पारियां खेल चुके रैना अपने खाते में 5368 रन जोड़ चुके हैं। रैना के नाम आईपीएल इतिहास में 95 कैच दर्ज हैं। 34.37 का औसत और 138.47 का स्ट्राइक रेट रखने वाले रैना अपने आईपीएल करियर में 38 अर्धशतक लगाने के साथ साथ एक शतक भी जड़ चुके हैं।

विराट कोहली :

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 179 मैचों की 171 पारियों में 5427 रन बना चुके हैं। 130.76 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले विराट का सर्वोच्च स्कोर 113 रन है। अपने आईपीएल करियर के दौरान 5 शतक और 36 अर्धशतक लगा चुके कोहली का औसत 37.42 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *