• June 5, 2026 2:29 pm

IPS साद मियां खान हाजिर हों…दहेज हत्या केस में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Share More

22 जुलाई 2023 ! उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात रहे आईपीएस साद मियां खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. साद मियां खान पर दहेज हत्या के एक मामले में सबूत देने में लापरवाही बरतने का आरोप है. दहेज हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसमें उनसे पूछताछ के लिए उन्हें कई बार बुलाया गया लेकिन वो नहीं पहुंचे.अब आगे की कार्रवाई के लिए अपर सेक्शन जज चतुर्थ अजय कुमार शाही ने आईपीएस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

ये मामला तब का है जब आईपीएस साद मियां खान बरेली में सीओ के पद तैनात थे. दहेज हत्या के इस मुकदमे में सभी गवाहों के बयान भी हो चुके हैं. केवल विवेचक आईपीएस अधिकारी का बयान बाकी है.

दरअसल दहेज हत्या के केस में कोर्ट को जल्द फैसला देने का आदेश है. ऐसे में विवेचक आईपीएस का अभी तक गवाही न देना एक गंभीर मु्द्दा बन गया है. कोर्ट साद खान को पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है. कोर्ट करीब आधा दर्जन तारीखें तय कर चुकी है. लेकिन विवेचक गवाही में कभी हाजिर नहीं हुए.अब कोर्ट ने विवेचक को 7 अगस्त का आखिरी मौका दिया है.

साद मियां खान की पोस्टिंग फिलहाल ग्रेटर नोएडा में है. सावन की कांवड़ यात्रा को देखते हुए यहां ड्यूटी लगाई गई है. ऐसे में गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त की ओर से कोर्ट में एक पत्र दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि मुकदमे के विवेचक अभी कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में व्यस्त हैं, लिहाजा उन्हें अतिरिक्त समय दिया.

वही्ं स्पेशल कोर्ट ने आदेश की प्रति प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी लखनऊ को भी भेज दी है. हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कह रखा है कि यदि विवेचक अगली तय तिथि पर भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो अदालत उक्त केस में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर देगी.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष        


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *