• June 7, 2026 2:32 am

सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ByPrompt Times

Feb 26, 2024 ##running
Share More

कई लोग सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग हल्का फुल्का कुछ खाने के बाद दौड़ना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे दौड़ना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

आजकल की बिगड़ती लाइ स्टाइल में लोग अपने आप को हेल्दी और सेहतमंद रखने के लिए वर्कआउट का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। समय निकालकर कर लोग दौड़ना या ब्रिस्क वॉक करना पसंद करते हैं। दौड़ने से हमारी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक से कम करता है जिससे हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। दौड़ने से सिर्फ आपका वजन ही कम नहीं होता है बल्कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती है। ऐसे में कई लोग सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग हल्का फुल्का कुछ खाने के बाद दौड़ना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे दौड़ना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक।

खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं ये फायदे:

  1. मोटापा होता है कम: अगर आपकी बॉडी को मोटापे ने जकड़ रखा है तो बिना कुछ खाये पिए सुबह के समय देदान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  2. दिल होता है हेल्दी:  यदि आप दिल से जुड़ी बीमारियों का रसिक कम करना चाहते हैं तो डेली 10 से 15 मिनट की दौड़ लगायें। दौड़ हमारे दिल को अधिक क्रियाशील बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है।
  3. पाचन होता है दुरुस्त: खाली पेट दौडऩे से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या जैसे आंतों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समसया का सामना नहीं करना पड़ता है।
  4. आती है बेहतर नींद: जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं उन्हें सुकून की नींद आती है।  अगर आप भी राटा में बिस्तर करवट बदलते रहते हैं तो आज से ही इस आदत को अपनाएँ।

क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय? 90% लोग करते हैं गलत समय पर नाश्ता; जानें सही समय

खाली पेट दौड़ने के नुकसान:

  1. जल्द हो सकती है थकान: खाली पेट दौड़ने से आपको थकान हो सकती है। दरअसल, जब आप खाली पेट दौड़ते हैं तो ऐसे में आपका शरीर फैट को एनर्जी में बदलता है। लेकिन, शरीर ऐसा लंबे समय तक नहीं कर पाता है और ऐसे में आपको थकान महसूस होने लगती है।
  2. चोट लगने का खतरा: जैसे ही आपके शरीर की एनर्जी कम होती है तो आपको थकान होने लगती है। जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

सोर्स :-” इंडिया TV “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *