• May 3, 2024 9:22 am

जागृति महिला मंडल ने पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प

2 जुलाई 2022 |हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर दुनिया दे सके, यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य भ्ाी है । लगातार बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग के चलते दुनिया भ्ार का तापमान बढ़ा है। इस वर्ष मुंगेली पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। इससे लोग हैरान हैं। गर्मी के मौसम की विदाई के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है, इसी के साथ जागरूक संगठनों द्वारा मुंगेली के वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुंगेली के महिला जागृति महिला मंडल द्वारा चातरखार में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां आम, आंवला जामुन, नीम जैसे फलदार और छायादार वृक्ष पौध्ो लगाए गए ।पौधरोपण नारी शक्ति द्वारा किया गया । महिलाओं ने सभ्ाी मोर्चों पर अपनी काबिलियत साबित की है। अब महिलाओं ने मुंगेली के पर्यावरण को भ्ाी बेहतर बनाने की ठान ली है। इस प्रयास में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी, पूर्व पार्षद प्रमिला चौरसिया, जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेघ्ाा मिश्रा, सरिता बाजपेई, रिंकी बनर्जी, कमल श्रीवास्तव, शीला जयसवाल मध्ाु उप्पल और सुध्ाा राजपूत समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौध्ारोपण किया और इन पौध्ाों के वृक्ष बनने तक इनके संरक्षण का भ्ाी संकल्प लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेगा मिश्रा ने बताया कि मुंगेली शहर का बढ़ता तापमान चिंता का विषय है। नगर में जल संकट भ्ाी लगातार गहराता जा रहा है। नगर की एकमात्र नदी आगर की स्थिति निराशाजनक है , इसलिए यह मानसून वह अवसर है जब लोग बढ़-चढ़कर पौध्ाारोपण करें। सभ्ाी खाली स्थानों पर अध्ािक से अध्ािक संख्या में पौध्ो लगाए जाए और उनकी सुरक्षा की जाए, ताकि मुंगेली का वातावरण सभ्ाी प्राणियों के रहने लायक बना रहे । उन्होंने अपनी संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि उनका संगठन लगातार लोक हितकारी कार्यों मैं अपनी भ्ाूमिका का निर्वहन कर रहा है। पौधरोपण के अलावा जागृति महिला मंडल द्वारा निकट भ्ाविष्य में निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं दवा वितरण का किया जाएगा । पौधरोपण करने पहुंची जागृति महिला मंडल की सदस्य और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी ने भ्ाी नगर के बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि विकास की कीमत मुंगेली चुका रहा है। शहर में विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई हुई है लेकिन उस अनुपात में पेड़ लगाए नहीं जा रहे हैं। आम लोग भ्ाी पौधरोपण को लेकर उदासीन है इसीलिए अब महिलाओं ने पौधरोपण की ठान ली है। उन्होंने सभ्ाी महिलाओं से आह्वान किया कि वे भ्ाी इस मानसून में अध्ािक से अध्ािक पौध्ो लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुंगेली पंडरिया रोड स्थित चातर खार गांव में आयोजित पौध्ारोपण कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभ्ाी ने वृक्षों को अपना मित्र मानते हुए उनके संरक्षण और संवधर््ान का संकल्प लिया

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *