बेंगलुरू: कर्नाटक (Karnataka) के ड्रग्स पेडलिंग के मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इधर लगातार चल रही छापेमारी में पुलिस ने एलएसडी एमडीएमए और दूसरे ड्रग्स के साथ साथ 250 किलो गांजा तो बरामद किया है. एक पुलिस कांस्टेबल के बेटे और एक कंप्यूटर इंजीनियर सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स के इन धंधेबाज़ों ने भगवान गणेश को भी नही बख़्शा. एलएसडी की स्ट्रिप्स के ऊपर भी गणेशजी की तस्वीर प्रिंट कर दी गई है. पहली नज़र में ये स्ट्रिप, आमंत्रण पत्र की तरह लगती है, आख़िर इस पर गणेश भगवान की तस्वीर भी छपी है. दरअसल इसमें एलएसडी की 1100 स्ट्रिप्स है जिन्हें साथ रखकर उस पर गणेश जी की तस्वीर छाप दी गई है. एक स्ट्रिप की कीमत 2000 रुपये से ढाई हजार रुपये के बीच बताई जा रही है.
