• June 5, 2026 9:21 pm

घर की दक्षिण दिशा में रख दें ये एक चीज, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, होगी बरकत

Share More

8 मई 2023 ! वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है। आजकल हर व्यक्ति अपने घर को वास्तु के अनुरूप ही बनवाने का प्रयास करते हैं। क्योंकि अगर सही दिशा और वास्तु का ध्यान ना रखा जाए तो फिर इसके दुष्प्रभाव घर के सदस्यों को झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको बताते चलें कि घर में रखे सामानों, शोपीस का भी सही दिशा में रखा होना बहुत जरूरी होता है।
 घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका दक्षिण दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है, खासकर आपकी आर्थिक व्यवस्था के लिए। माना जाता है कि दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा रखी कुछ चीजें आपको धन लाभ प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं दक्षिण दिशा और उससे संबंधित खास बातों के बारे में..
वास्तु के अनुसार घर में झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को धन लाभ होता है।
इसके अलावा जेड प्लांट पौधे को हॉल या ड्राइंग रूम में हमेशा दक्षिण दिशा में रखें। वास्तु के अनुसार यह घर के लिए बहुत अच्छा होता है और समृद्धि का संकेत होता है।
 वास्तु के अनुसार घर में फिनिक्स चिड़िया की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है
सोर्स :-“नईदुनिया”     

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *