6 मई 2023 ! साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5-6 मई 2023 को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण की स्थिति तब निर्मित होती है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पहुंच पाती क्योंकि पृथ्वी की छाया उसे ढक लेती है. इस घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं ! पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात्रि में लगेगा जो कि 6 मई तक चलेगा.
इस चंद्रग्रहण की खास बात यह है कि यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा. यह चंद्रग्रहण उपच्छाया होने के साथ-साथ पूर्ण भी नहीं होगा क्योंकि इस चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया लगभग 95% चंद्रमा को ही ढक पाएगी. उपच्छाया चंद्रग्रहण को पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं माना जाता है इसलिए सभी धार्मिक कार्य विधि विधान के साथ किए जा सकते हैं.
यह उपच्छाया ग्रहण मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा.
हिंदू धर्म के अनुसार चंद्रग्रहण एक धार्मिक घटना भी है, जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. जो चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से ना देखा जा सके, उसका धार्मिक महत्व नहीं माना जाता, इसीलिए केवल उपच्छाया वाले चंद्रग्रहण का ना तो सूतक मान्य होता है और ना ही कोई धार्मिक मान्यता होती है,इसलिए इस चंद्र ग्रहण के दौरान सभी धार्मिक कर्मकांड आराम से किए जा सकते हैं. यह चंद्रग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने जा रहा है. इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जान लेते हैं-
मेष राशि के सप्तम भाव पर ग्रहण का प्रभाव रहने से गृहस्थ जीवन में समस्याएं आ सकती हैं. मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है. धन हानि से बचने के लिए संभव प्रयास करें. दुर्घटनाओं से बचने की कोशिश करें और व्यापार में कोई बड़ा रिस्क ना लें.
वृषभ राशि के छठे भाव में ग्रहण होने से सेहत का ध्यान रखें. आर्थिक रूप से लाभ होगा और रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे. मुकदमों और वाद-विवाद में विजय मिलेगी. जल्दबाजी में कोई डिसीजन मेकिंग ना करें. नौकरी में लाभ मिलेगा.
सिंह राशि के तीसरे भाव में ग्रहण लगेगा. प्रयासों में कमी रहेगी. कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में रुकावटें दूर हो जाएंगी. धन संबंधी मामलों में अच्छी खबर मिलेगी. भाइयों और बहनों के साथ संबंधों पर ध्यान देना होगा. यात्रा में सावधानी रखें.
कन्या राशि के दूसरे भाव में ग्रहण होने से धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार में खुशियों का आगमन होगा. किसी को अपना धन उधार देने से बचें, उसके लौटने की उम्मीद कम रहेगी. सेहत का ध्यान रखें. किसी से उल्टा सीधा ना बोलें.
सोर्स :-“ABP न्यूज़“
