• May 20, 2024 5:13 am

केजरीवाल बोले- स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न सम्मान

ByPrompt Times

Jul 16, 2021
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

16-जुलाई-2021 | दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया। केजरीवाल ने स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया। 

बृहस्पतिवार को स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस संबंध में मै प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।

भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है।

जब भी हम विधानसभा आएंगे, स्व. बहुगुणा के दर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है। 

Source;-“अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *