21 जनवरी 2024
कोरबा:-पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर पुलिस ने कोरबा जिले में कोयला चोरी का किया भांडाफोड़..
तीन ट्रेलरों में करीबन 2.5 लाख का कोयला सहित तीन ट्रेलर एवं एक नग सोल्ड पोकलेन किया गया जप्त जिनकी कुल कीमत करीबन 1.5 करोड़..
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं मानिकपुर चैकी के द्वारा 21 जनवरी को चोरी के कोयला को तीन ट्रेलर को पकडने में सफलता प्राप्त हुआ है। 20-21 जनवरी के दरमियानी रात्रि को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ था, कि रेल्वे साइडिंग मानिकपुर से पोकलेन एवं ट्रेलर वाहन से योजनाबद्ध तरीके से कोयला चोरी का कार्य किया जा रहा है, की सूचना पर थाना कोतवाली एवं चैकी मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चोरी किये गये तीन ट्रेलर में लोड कोयला को जप्त कर उक्त अपराध मे शामिल 6 आरोपियों चंद्रकांत सोनी उर्फ राजा सोनी , उम्र 40 वर्ष, भूपेन्द्र महंत , उम्र 25 वर्ष, पंकज अजय पिता , उम्र 36 वर्ष, हरिशंकर सरूता उम्र 20 वर्ष, सुनीक्षण कुमार गोड़ उम्र 25 वर्ष, गया प्रसाद निर्मलकर आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 379, 413, 414, 34 भादवि के तहत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है
स्त्रोत- कोरबा ब्यूरो चीफ
