• May 2, 2024 6:24 pm

मध्य प्रदेश के गांव-गांव में बनेगी लाडली बहना सेना

 22 मई 2023 ! गंधवानी में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान ने कहा कि लाडली बहना याेजना का हर गांव में सही ढंक से क्रियान्वयन हाे, इसके लिए हर गांव में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। छाेटे गांवाें में 11 और बड़े गांवाें में 21 बहनाें की सेना हाेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लाेगाें की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का उद्देश्य है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।

15 अगस्त तक सरकारी विभागाें में एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद भी भर्ती जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गाेयल, राज्यमंत्री दर्शना विक्रम की माैजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बदनावर के भैसाेला में प्रस्तावित पीएम मैत्री टेक्सटाइल पार्क के लिए एमओयू हुआ। जिसके बाद पीयूष गाेयल ने कहा कि इस पार्क के बनने से दाे लाख लाेगाें काे राेजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री अलग अंदाज में नजर आए। उन्हाेंने माइक थामकर बहनाें बीच फूलाें का ताराें का सबका कहना है…गीत गाया। सीएम और केंद्रीय मंत्रियाें काे तीर कमान भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के नाम पर प्रदेश में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां हाे रही हैं। क्याेंकि सरकार महिलाओं काे टैक्स में छूट दे रही है। लाडली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है।

अब लाडली बहना योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए पति पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजातियों बेगा सहरिया और भारिया के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह देने की याेजना शुरू की थी। इसमें विस्तार करते हुए लाडली बहना याेजना बनाई है। 10 जून से महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलने लगेगा। उन्हाेंने सीएम राइज स्कूल काे लेकर कहा कि बच्चाें काे लेने और छाेड़ने के लिए बस चलाई जाएगी।

इसके पहले सीएम व केंद्रीय मंत्रियाें ने जिले में 4012 पात्र गरीबों को मिला आवासीय भू-अधिकार पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने युवाओं काे बेराेजगारी भत्ता देने का वादा किया था, नहीं दिया। हम भत्ता नहीं राेजगार देंगे। इसके लिए सीखाे और कमाओ याेजना शुरू की गई है।

धार जिले के विकास काे गति मिलेगी, रोजगार बढ़ेगा
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान के आग्रह पर केंद्र सरकार में यह पार्क स्वीकृत किया है। इससे क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा। चाैहान ने इस टेक्सटाइल पार्क के लिए जमीन और अन्य सुविधाएं दी हैं, हम सब मिलकर तेजी से कार्य करेंगे। धार अंचल के विकास को गति मिलेगी।

सीएम ने सम्मेलन के बाद पेसा एक्ट के तहत बनी समितियों के सदस्यों से भी चर्चा की। सांसद छतरसिंह दरबार, धार विधायक नीना वर्मा, जिपं अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, मनोज सोमानी, जिला योजना समिति सदस्य राजीव यादव, कमिश्नर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी चंद्रशेखर सिंह सोलंकी, एसपी मनोज सिंह समेत अन्य अफसर और जनप्रतिनिधि माैजूद रहे।

बीते एक दाे साल में देखा जाए ताे मालवा निमाड़ क्षेत्र के धार जिले में सरकार का पूरा फाेकस रहा है। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव पर गाैर किया जाए ताे भाजपा काे सबसे बड़ा झटका मालवा-निमाड़ क्षेत्र से ही लगा था। इसलिए प्रदेश सरकार का पूरा फाेकस धार जिले पर है। धार जिले की 7 में से 6 विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा था। हालांकि बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के दल बदलने के बाद भाजपा की एक सीट बढ़ गई थी। विधासभाओं पर गाैर किया जाए ताे कांग्रेस के विधायकाें ने भाजपा काे बुरी तरह हराया था।

मनावर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रंजना बघेल 27561 वाेटाें से डॉ. हीरालाल अलावा से हारी थीं। कुक्षी विधानसभा में हनी बघेल ने भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्रसिंह बघेल काे 62901 वाेटाें से हराया था। बदनावर में भी तत्काली कांग्रेस विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव काे भाजपा प्रत्याशी भंवरसिंह शेखावत काे 41180 वाेट के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि अब दत्तीगांव भाजपा से विधायक व मंत्री हैं। सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल ने भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल काे 36205 वाेटाें से हराया था।

गंधवानी में उमंग सिंगार ने भाजपा के सरदार मेडा काे 37991 वाेटाें से हराया था। धरमपुरी में पांचीलाल मेड़ा ने भाजपा प्रत्याशी गाेपाल कन्नाेज काे 13456 वाेटाें से हराया था। इन विधानसभाओं का कुल गणित देखें ताे कांग्रेस काे भाजपा के मुकाबले 2 लाख 19 हजार 294 वाेट ज्यादा मिले थे। इस अंतर काे पाटने के लिए भाजपा पूरा जाेर लगा रही है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *