• June 4, 2026 6:49 pm

दिन की हेल्दी शुरुआत कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान, स्वामी रामदेव से जानें

Share More

31 जुलाई 2023 ! लेकिन, अगर आप हर दिन एक्सरसाइज करेंगे तो, ज्यादा फायदा मिलेगा यानि आप अपनी जिंदगी 31 परसेंट तक बढ़ा सकते हैं मतलब ये कि कुदरत की बनाई इस खूबसूरत दुनिया को 100 साल तक देखना चाहते हैं उसकी खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो, सुबह जल्दी उठिए और एक्सरसाइज की आदत डालिए। हो सकता है आप कामकाजी हो या होम मेकर हो लेकिन रोज अपने लिए 40 मिनट निकालना इतना भी मुश्किल नहीं है, वो भी तब जब ये बात पता हो कि एक्सरसाइज आपकी जिंदगी बढ़ा सकती है,बीमारियों से दूर रख सकती है।

11 सितंबर 1893, करीब 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में कहा था। दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो, सेहत के लिहाज से भी देखें तो गलत खान-पान..या खराब आदतों को लेकर दिल मना भी करे तो लोग मनमर्जी करते हैं। बीमारियों के खतरे को जानते हुए भी, अपनी आदतों से बाज नहीं आते। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है, जो बीत गई उसको भूलिए। वर्कआउट को लेकर बहाना बनाना छोड़िए और साइंस की सुनिए हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी आई है जिसके मुताबिक रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी कम उम्र में मौत के खतरे को कम करती है। जी हां, 30 साल के मेडिकल रिकॉर्ड्स..और एक लाख एडल्ट्स के मोर्टेलिटी डेटा के जरिए ये पता लगाया गया है कि अगर आप हफ्ते में ढाई से पांच घंटे तक नॉर्मल एक्सरसाइज या फिर सवा से ढाई घंटे तक हैवी वर्कआउट करते हैं तो जल्दी जान जाने का खतरा 21% तक कम हो जाता है

लेकिन, अगर आप हर दिन एक्सरसाइज करेंगे तो, ज्यादा फायदा मिलेगा यानि आप अपनी जिंदगी 31 परसेंट तक बढ़ा सकते हैं मतलब ये कि कुदरत की बनाई इस खूबसूरत दुनिया को 100 साल तक देखना चाहते हैं उसकी खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो, सुबह जल्दी उठिए और एक्सरसाइज की आदत डालिए। हो सकता है आप कामकाजी हो या होम मेकर हो लेकिन रोज अपने लिए 40 मिनट निकालना इतना भी मुश्किल नहीं है, वो भी तब जब ये बात पता हो कि एक्सरसाइज आपकी जिंदगी बढ़ा सकती है,बीमारियों से दूर रख सकती है।

तो चलिए, आज एकबार फिर योग की क्लास लगाई जाए वैसे भी आज का सेशन काफी खास होने वाला है क्योंकि योगगुरु आज अमेरिका के शिकागो में हैं और जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचय कराया वैसे ही स्वामी रामदेव बताएंगे सेहत के लिए 40 मिनट योग क्यों जरुरी है

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *