• May 6, 2024 8:22 am

गुजरात में 9 साल बाद सबसे कम बारिश:मानसून आए डेढ़ महीना हो गया, अभी तक सिर्फ 7 इंच बारिश, कुल 207 जलाशयों में से 4 ही 100% भरे

ByPrompt Times

Aug 3, 2021

02 अगस्त 2021 | प्रदेश में अब तक 35.66% बारिश हुई है। पिछले साल 2 अगस्त तक 42.90% बारिश हो गई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल 7.24% कम बारिश हुई है। औसत के सामने प्रदेश में 36% की कमी है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में औसतन कम बारिश है।

गांधीनगर में 57%, अरावली में 54%, सुरेन्द्रनगर में 52%, तापी में औसत से 49%, दाहोद में 48% बारिश की कमी है। 11 जिलों में 50% से भी अधिक कमी से चिंता बढ़ गई है। पिछले 9 साल की तुलना में इस साल जुलाई में कम बारिश है।

2012 में औसतन 5 इंच बारिश हुई थी। इस साल औसतन 7 इंच हुई है। गुजरात के 207 जलाशयों में से केवल 4 जलाशय ही 100% तक भरे हैं। कुल जल संग्रह 47.26% है। सरदार सरोवर डैम में 46.52% है। उत्तर गुजरात में 24.50%, मध्य में 42.90%, दक्षिण में 57.08%, कच्छ में 23.82%, सौराष्ट्र में 41.07% पानी का संग्रह है। केवल 25 बांधों में ही 70% से अधिक पानी है। 94 जलाशयों में 25% से कम पानी है।

2020 की तुलना में जोनवाइज बारिश और बांधों में जलसंग्रह

Source;-“दैनिक भास्कर”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *