• April 28, 2024 9:56 pm

लिलियम पुष्प उत्पादन में थल के मदन को मिला राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार

By

Mar 16, 2021
लिलियम पुष्प उत्पादन में थल के मदन को मिला राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार

थल: थल के उन्नति स्वायत्त सहकारिता किसान संघ के अध्यक्ष मदन उपाध्याय ने देहरादून में हुए दो दिवसीय बसंतोत्सव की पुष्प प्रदर्शनी के स्पेशल श्रेणी के लिलियम पुष्प उत्पादन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के काश्तकार गदगद हैं।

बीते रोज 13 व 14 मार्च को राजभवन में ग्राम्य व उद्यान विभाग की ओर से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से मदन उपाध्याय एकमात्र प्रतिभागी थे। उनके द्वारा लगाई गई लिलियम पुष्प की प्रदर्शनी से राज्यपाल बेबी रानी मोर्या, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व काबीना मंत्री सुबोध उनियाल काफी प्रभावित हुए और उन्हें इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। मदन ने बताया कि उन्होंने पहली बार लिलियम पुष्प को प्रदर्शित किया है। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने से इस पुष्प को राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान के साथ ही विपणन का एक बड़ा बाजार भी मिलेगा। मदन ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से अपने घर पर ग्राम्या के सहयोग से दो प्रजाति के लिलियम पुष्प की खेती कर बृहद रू प में इसका उत्पादन कर रहे हैं। एक वर्ष में वह दस से 12 हजार स्टिक पुष्प तैयार कर दिल्ली मंडी भेजते हैं। जिसमें पांच हजार ओरेंटल खुशबू वाले लिलियम व सात हजार एशियाटिक गंध रहित पुष्प तैयार कर रहे हैं। दिल्ली मंडी में ओरेंटल लिलियम 100 रु पये प्रति बंडल (दस स्टिक) व एशियाटिक लिलियम 300 रु पये प्रति बंडल भाव से विक्रय किए जाते हैं। वर्तमान में बुके में इस पुष्प का प्रचलन तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे बाजार में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

विजय उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *