अक्टूबर 19 2023 ! महाराष्ट्र में बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे. ये केंद्र महाराष्ट्र के सभी 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण आबादी ज्यादा है.
आधिकारिक बयान के मुताबिक ये कौशल विकास केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे. जहां हर एक केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. ये प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत उद्योग सूचीबद्ध भागीदारों और एजेंसियों के जरिए दिया जाएगा. ये एजेंसियां इस क्षेत्र को ज्यादा सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी.
इन केंद्रों को लेकर महाराष्ट्र के कौशल, रोजगार, उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि महाराष्ट्र की 28 हजार ग्राम पंचायतों में एक भी कौशल विकास केंद्र नहीं था. ऐसे में सरकार ने पंचायतों में इन केंद्रों को शुरू करने का फैसला किया है. मंत्री के मुताबिक इन केंद्रों से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार मिल सकेगा.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “