• June 4, 2026 9:11 pm

गगनचुंबी इमारत पर स्टंट दिखाने के चक्कर में 68वीं मंजिल से गिरा शख्स, हुई दर्दनाक मौत

Share More

31 जुलाई 2023 ! गगनचुंबी इमारतों पर चढ़कर हैरतअंगेज स्टंट दिखाने के लिए मशहूर फ्रांसीसी डेयरडेविल रेमी ल्यूसिडी की हांगकांग में एक ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई. ऐसा माना जा रहा है कि वे बिल्डिंग में स्टंट दिखाने के इरादे से घुसे थे, लेकिन पेंटहाउस के बाहर फंस गए. इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे 68वीं मंजिल से गिर गए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय ल्यूसिडी स्टंट को अंजाम देने की कोशिश में ट्रेंगंटर टॉवर कॉम्प्लेक्स के पेंटहाउस के बाहर फंस गए. उन्होंने घबराहट में आकर खिड़की पर हाथ-पैर पटकना शुरू कर दिया, जिससे अंदर मौजूद नौकरानी चौंक गई. इसी दौरान ल्यूसिडी खुद पर से कंट्रोल खो बैठे और गिर गए. उनके फैन्स के लिए यह बेहद बुरी खबर है.

हांगकांग के अधिकारियों ने बताया कि ल्यूसिडी को रविवार शाम तकरीबन 6 बजे बिल्डिंग में देखा गया था. उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड को बताया था कि वे 40वें माले पर अपने एक दोस्त से मिलने आए हैं. लेकिन जब गार्ड ने उनके कथित दोस्त से कॉन्टैक्ट किया, तब सामने से शख्स ने बताया कि वह उन्हें नहीं जानता. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी. ल्यूसिडी लिफ्ट में प्रवेश कर चुके थे.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *