• May 21, 2024 12:19 pm

ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर मिली अजीबोगरीब चीज का खुल गया राज, ऑस्‍ट्रेलियन स्पेस एजेंसी ने दिया बड़ा बयान

31 जुलाई 2023 ! ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर हाल ही में एक अजीबोगरीब चीज मिली थी। धातु की बनी इस रहस्यमयी चीज को  लेकर कयास यह भी लगाया जा रहा था कि यह चंद्रयान का मलबा हो सकता है। लेकिन इसे लेकर ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है। स्पेस एजेंसी ने चंद्रयान का मलबा होने से इनकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि यह रहस्यमयी चीज क्या थी? ऑस्‍ट्रेलियन स्‍पेस एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि यह चंद्रयान 3 से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की तरफ से लॉन्‍च किए गए पोलर सैटेलाइट लॉन्‍च व्‍हीकल (पीएसएलवी) का मलबा है।

एजेंसी ने बताया है कि पीएसएलवी एक मध्यम-लिफ्ट लॉन्चिंग व्‍हीकल है जो इसरो की तरफ से ऑपरेट किया जाता है। ऑस्‍ट्रेलियन एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि मलबे को स्‍टोर करके रखा गया है और इसरो के साथ मिलकर इस पर काम किया जा रहा है। इसका मकसद संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष संधियों के तहत दायित्वों पर विचार करने के साथ ही साथ अगले कदम पर फैसला लेना है

गौरतलब है कि जब यह रहस्यमय चीज समुद्री तटपर दिखी तो लोगों को विशाल चीज से दूर रहने के लिए कहा गया था। समंदर के किनारे मिली यह चीज दो मीटर ऊंची और करीब दो मीटर चौड़ी थी। यह इतनी अजीबोगरीब थी कि ऑस्ट्रेलिया पुलिस के भी इसे देखकर हाथ पांव फूल गए थे। पुलिस ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि इसकी जांच के लिए सेना से संपर्क किया जा रहा है। तस्वीरें जब सामने आईं तो यह कयास लगाए गए थे कि यह किसी अंतरिक्ष यान के रॉकेट का मलबा हो सकता है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *