मेष राशि और वृश्चिक राशि
मेष राशि और वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इन दोनों राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए हनुमान जी के दिव्य मंत्र मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥ का जप करें।
वृषभ राशि और तुला राशि
वृषभ राशि और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इन दोनों ही राशि के जातकों को हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ऊँ हं हनुमते नम: मंत्र का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से हनुमान जी की आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।
मिथुन राशि और कन्या राशि
मिथुन राशि और कन्या राशि के जातकों की बात करें तो इन दोनों राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन दोनों राशि के जातकों को मारुतिनंदन की कृपा पाने के लिए अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥ मंत्र का जाप करें, निश्चित ही आपको अपने जीवन में सफलता हासिल होगी।
मकर राशि और कुंभ राशि
मकर राशि और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इन दोनों राशि के जातकों को जीवन में खुशहाली के लिए हनुमान और शनि देव इन दोनों की ही कृपा प्राप्त करने की जरुरत है तो आप इन मंत्रों का जाप अवश्य करें, ऊॅ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
सोर्स :“खास खबर”
