• May 4, 2024 12:50 pm

सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने किया हमला; कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

19 अप्रैल 2022 | छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग पर निकले कोबरा, STF, CRPF और DF के जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि फोर्स ने भी मोर्चा संभाल लिया। हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा 210 बटालियन के एक जवान को गोली लगने की खबर निकल कर सामने आई है। मामला बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह STF, CRPF, कोबरा और DF(जिला बल) के जवानों की संयुक्त टीम को एरिया डोमिनेशन के लिए निकाला गया था। इस बीच पेगड़ापल्ली के जंगल में जब फोर्स पहुंची तो यहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया। सूत्र बता रहे हैं कि माओवादियों ने जवानों को 2 से 3 जगहों से घेर लिया था। जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की गई थी। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जानकारी मिल रही है कि माओवादियों के बड़े कैडर के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक हेड कांस्टेबल को पैर में गोली लगी है। करीब 1 घंटे तक चली पुलिस-नक्सली मुठभेड़ रुक गई। इसके बाद जवानों को बारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग गए हैं।
मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन के जवान संजीव कुमार को फील्ड अस्पताल लाया गया है। घायल जवान की स्थित सामान्य है। इधर, सर्चिंग में मुठभेड़ स्थल से एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) बरामद किया गया है। फिलहाल जवानों की सर्चिंग जारी है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *