• June 5, 2026 6:49 pm

मुंबई में भीषण आग-कंजुरमार्ग मेट्रो कार डिपो के पास घांस के मैदान में लगी भीषण आग, दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने पहुंची

ByPrompt Times

Jan 31, 2022 ##Mumbai
Share More

31 जनवरी2022 |   मुंबई के कांजुरमार्ग मेट्रो कार डिपो में मौजूद सूखी घास में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला हैं। आग लगने के बाद निकलने वाला धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग सूखी घांस में लगी है, इसलिए यह तेजी से फैल रही है। इलाके में गहरा काला धुंआ फैल जाने के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

फायर ब्रिगेड के मताबिक, यह लेवल 2 की आग है और इसे बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुईं हैं। कंजुरमार्ग इलाके में मेट्रो का कार शेड बन रहा है, इसलिए यहां भारी मात्री में कंस्ट्रक्शन का सामान रखा हुआ है। अगर यह आग इसे अपनी चपेट में लेती है तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *