• May 21, 2024 1:02 am

प्रयागराज में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, इस सप्ताह नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

02 मई 2022 | मानसून जल्द आने के लिए वायुमंडल में गर्माहट बढ़ना जरूरी है लेकिन, तेज धूप लोगों के तन को झुलसा रही है। पिछले कई दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे से ही गर्म हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। आलम यह कि दिन में 10 बजे के बाद ही ऐसी गर्मी हो रही है कि सड़क पर निकलना कठिन होता जा रहा है। दोपहर में तो दो पहिया वाहन चलाने वालों को जैसे आग की लपटों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि लोगों को इस सप्ताह भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

उमस से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की माने तो आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं आद्रता पिछले दो दिनों की अपेक्षा करीब 10 प्रतिशत से भी कम होने की संभावना है। आज 46 प्रतिशत आद्रता का दावा मौसम विज्ञानी कर रहे हैं। इस वजह से पिछले दिनों की अपेक्षा आज लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। वहीं शुक्रवार को यानी 3 जून को अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री और 4 जून को तापमान फिर एक बार 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एआर सिद्दीकी के अनुसार, अभी बारिश के लिए लोगों को 15 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *