अठावले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पर्यटन फला-फूला है। विदेशियों सहित 2.11 करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आए हैं। लोग अब कश्मीर आने से डरते नहीं हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र इस साल अक्तूबर से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा कर सकता है। अठावले ने कहा कि अक्तूबर से पहले महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लगता है कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल किया जा सकता है और अक्तूबर में विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के समय घोषणा की थी कि केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करते एलजी। स्रोत सूचना विभाग विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।
