• June 7, 2026 3:23 pm

मंत्री लखमा ने टाहकवाड़ा के 50 ग्रामीणों को करवाया कांग्रेस प्रवेश

Share More

23 मई 2023 ! जगदलपुर। जिले के ग्राम टाहकवाड़ा के उप सरपंच कमला नाग के नेतृत्व में 50 ग्रामीणों को आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस प्रवेश करवाया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तथा चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने इन सभी का स्वागत पुष्पाहार तथा कांग्रेस का पटका पहनाकर किया। इस दौरान विजय कुमार नाग, सिरपति नाग, सीताराम नाग, युवेन्द्र नाग, सामूराम नाग आदि मौजूद थे।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी ग्रामीण ग्राम टहकवाडा निवासी तथा सीपीआई के सदस्य थे। बताया गया कि उप सरपंच कमला नाग के नेतृत्व में लखमी नाग, रायमती नाग, देवती नाग, सुकालू नाग, मानसाय कश्यप, सम्पत नाग, जयति नाग, जयराम नाग सहित 50 ग्रामीण सम्मिलित थे। कांग्रेस के नेताओं ने इनसे कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने तथा जनोनमुखी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कहा है।

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *