• June 5, 2026 8:53 am

पेगासस में मोदी सरकार देशद्रोह किया

Share More

31 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पेगासस जासूसी मामले में न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे से एक बार फिर से साफ हो गया कि मोदी सरकार ने देश के लोगों, राजनेताओं की जासूसी करने के लिये इजरायली स्पाइवेयर पेगासस को खरीदा था। इसको खरीदने के लिये मोदी सरकार ने जनता के धन का भी उपयोग किया था। मोदी सरकार ने पेगासस 2017 में डिफेंस सौदे और मिसाइल सिस्टम के साथ इसे खरीदा और रक्षा डील के रूप में  2 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था। मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है और मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम किया और भारतीय नागरिकों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया? उन्होंने कहा पेगासस के जरिए जासूसी करना देशद्रोह है। कोई भी कानून के ऊपर नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत ने 2017 में इजराइल के साथ रक्षा सौदे के तहत पेगासस को खरीदा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है। भारत सरकार ने 2 अरब डॉलर के वेपन पैकेज के हिस्से के रूप में 2017 में इजरायली स्पाइवेयर पेगासस खरीदा। यह प्रमाण है कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी समेत भारत के नागरिकों पर जासूसी करने के लिए मिलिट्री ग्रेड स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया। इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मोदी तत्काल प्रधानमंत्री का पद छोड़े। मोदी ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनको सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *