• June 5, 2026 9:46 am

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर उनके छायाचित्र मे कांग्रेसजनो नें माल्यार्पण, पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजली दी

Share More

31 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया गया। इस अवसर पर बापू के चित्र पर पुष्पहार और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दिया गया। प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश सेवादल प्रदेश युवा कांग्रेस,. प्रदेश एनएसयूआई, प्रदेश इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभागो ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर उनके छायाचित्र मे माल्यार्पण, पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, श्री कुमार मेनन, शिव सिंह ठाकुर, राजेश चौबे, मोहम्मद अली, लक्ष्मण बघेल कांग्रेसजन उपस्थित हुये।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *