• June 7, 2026 12:04 pm

नीमच की प्रतिभा अंशुल खंडेलवाल का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन।

Share More

31 जनवरी2022 | नीमच के लाल माटी के गौरव अंशुल पिता दिलीप खंडेलवाल  पौत्र जगदीश प्रसाद खंडेलवाल का भारत के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो के अंदर  वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ। ज्ञातव्य है कि अंशुल खंडेलवाल नीमच के पारसी कंपाउंड के निवासी है। इनकी शिक्षा  केंद्रीय विद्यालय नीमच  एवं आईपीएस अकैडमी इंदौर से हुई जहां इन्होंने बी.ई.  की डिग्री विशेष सम्मान से अर्जित करके भारत संचार निगम लिमिटेड में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के रूप में 4 वर्ष तक कार्य किया । लगातार परिश्रम करते हुए इसरो में इन्होंने टेस्ट व साक्षात्कार दिया और अखिल भारतीय स्तर पर इनकी 47 वी रैंक बनी। अंशुल की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों स्नेही मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *