• June 7, 2026 4:31 pm

नौ दिनों में रायपुर तहसील में 1500 से अधिक मामले लंबित

Share More

31 अगस्त 2022 | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा बीते नौ दिनों से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से सभी विभागों में कामकाज ठप होने से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि अकेले रायपुर तहसील में ही नौ दिनों में 1500 से अधिक राजस्व से संबंधित मामले लंबित हो गए हैं। इन मामलों के निपटारे के लिए हड़ताल खत्म होते ही नई तारीख दिए जाने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जिले के तहसीलों की बात की जाए तो हड़ताल की वजह से 2500 से अधिक मामले लंबित हो गए है।

कर्मचारियों की हड़ताल ने रियल इस्टेट बाजार को भी झकझोर कर रख दिया है। कारोबारियों की मानें तो उनकी नई बुकिंग तो रुक ही गई है। साथ ही रजिस्ट्री काम नहीं होने से पुरानी बुकिंग और बैंक से जारी होने वाली राशि भी अटकी हुई है। एक अनुमान के अनुसार अकेले रायपुर में ही दो सौ करोड़ का रियल इस्टेट कारोबार प्रभावित हो गया है।

हड़ताल ने रियल इस्टेट की भी बढ़ाई परेशानी

बताया जा रहा है कि हड़ताल की वजह से इन दिनो रजिस्ट्री कार्यालय में भी कामकाज पूरा ठप पड़ा हुआ है और इसकी वजह से रियल इस्टेट बाजार में भी चिंताएं बढ़ गई है। सामान्य रूप से यह होता है कि उपभोक्ता अपने नया आशियाना गणेश पक्ष में खरीदना चाहते है और पहले ही दिन रजिस्ट्री कराते है,लेकिन हड़ताल की वजह से यह प्रभावित हुआ है।

क्रेडाइ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मृणाल अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कामकाज ठप है। इसकी वजह से उनकी बुकिंग प्रभावित होने के साथ ही बैंकों से लोन स्वीकृत होने के बाद भी राशि अटकी हुई है।

सोर्स :-“नईदुनिया”        


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *